हैदराबाद में 87 बाल मजदूर छुड़ाए गए, बिहार से थे बच्चे
प्रकाशित: जनवरी 30, 2015 09:10 AM IST | अवधि: 7:42
Share
हैदराबाद में 87 बाल मज़दूरों को छुड़ाया गया है। ये बच्चे चूड़ी बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते थे। छुड़ाए गए सभी बच्चे बिहार के हैं और इन सभी की उम्र 14 साल से कम है। पिछले शनिवार को ही हैदराबाद से 216 बाल मज़दूरों को रिहा कराया गया था। इनमें से अधिकांश बच्चे बिहार के गया से लाए गए थे।