NDTV Khabar

हड़ताल पर गए 41 ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के करीब 80 हजार कर्मचारी

 Share

देशभर की 41 ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों की तरह गाजियाबाद की मुरादनगर स्थित ओएफबी फैक्ट्री भी एक महीने के लिए हड़ताल पर चली गई है. करीब 80 हज़ार से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर हैं. ओएफबी मुरादनगर में भारतीय वायुसेना के लिए 'करगिल बम' और सेना के टैंक के लिए ट्रैक तैयार किए जाते हैं. यहां के 2000 कर्मचारी भी ओएफबी के उन 82 हजार कर्मचारियों में शामिल हैं,जो हड़ताल पर हैं. उनका कहना है कि सरकार कोरपोरेटिजाइशेन यानि निगमीकरण के जरिए निजीकरण की तैयारी कर रही है, जबकि देश की सुरक्षा प्राइवेट हाथों में सुरक्षित नहीं है.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com