NDTV Khabar

झारखंड के पूर्व कांग्रेस प्रमुख अजॉय कुमार फिर से पार्टी में शामिल

 Share

झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजॉय कुमार रविवार को फिर से पार्टी में शामिल हो गए. कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद अजय कुमार के फिर से पार्टी में शामिल होने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.’’ कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘अन्याय और संस्थाओं पर कब्जा करने के खिलाफ बोलने के लिए अपनी अंतरात्मा की आवाज और राहुल गांधी से प्रेरित होकर मैंने आज कांग्रेस में लौटने का फैसला किया.’’ उन्होंने महात्मा गांधी के एक कथन को भी उद्धृत किया, ‘‘जब सच बोलने की बारी आती है तो मौन धारण करना कायरता है.’’



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com