NDTV Khabar

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल

 Share

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं हैं. पूनम सिन्हा लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं. पूनम सिन्हा ने आज लखनऊ में सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से मुलाक़ात की. माना जा रहा है कि वो चुनाव लखनऊ से लड़ सकती हैं.हालाकि अभी तक उनके नाम की घोषणा नहीं हुई है. बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हैं. पूनम सिन्हा सिंधी हैं और उनके पति शत्रुघ्न सिन्हा कायस्थ हैं. राजनाथ सिंह ने 2014 में लखनऊ सीट से कुल 55.7 प्रतिशत मत हासिल किए थे. उधर, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ से पर्चा भर दिया है.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com