NDTV Khabar

दिल्ली में खतरे की कोई विशेष सूचना नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान

 Share

पेशावर के स्कूल में आतंकी हमले के बाद भारत में राजधानी दिल्ली समेत देश के दूसरे शहरों में भी अलर्ट जारी किया गया है। ये अलर्ट अगले दो महीने के लिए हैं। अलर्ट में कहीं भी किसी एक शहर का नाम या हमले के समय के बारे में जानकारी नहीं है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर एक मैसेज चल रहा है, जिसमें गुरुवार को दिल्ली और गुड़गांव में आतंकी हमले की बात कही जा रही है। लेकिन इसमें सच्चाई नहीं है। गृह मंत्रालय और पुलिस के अधिकारियों ने ऐसी किसी भी आशंका को गलत बताया है।



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com