NDTV Khabar

सिटी सेंटर: पूनम सिन्हा ने लखनऊ से भरा पर्चा, जेट कर्मचारियों का हंगामा

 Share

लखनऊ में गठबंधन की उम्मीदवार और शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने गुरुवार को एक बड़े रोड शो के बाद नामांकन किया. रोड शो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस में होने के बावजूद अपनी पत्नी के लिए प्रचार किया और वोट मांगे. उधर, आर्थिक संकट से जूझ रहे जेट एयरवेज़ के सारे ऑपरेशंस बंद होने के बाद 20 हज़ार से ज़्यादा कर्मचारियों का भविष्य खतरे में है... जेट के कर्मचारियों ने गुरुवार को दिल्ली और मुंबई में जमकर प्रदर्शन किया. मुंबई में जेट कर्मचारियों ने जहां दफ़्तर के बाहर गेट पर खड़े होकर अंदर जाने का रास्ता रोक दिया. वहीं दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com