बड़ी खबर : क्या ऑड-ईवन मुहिम से बदली लोगों की सोच?
प्रकाशित: जनवरी 15, 2016 06:00 PM IST | अवधि: 35:12
Share
दिल्ली में ऑड-ईवन फॉर्मूले का आखिरी दिन बीत गया। पहले तो लग रहा था कि ये व्यवस्था एक दिन भी सफलता पूर्वक चल पाएगी या नहीं। लेकिन आखिरी दिन ये भी लगा ये बहुत जल्दी खत्म हो गया। सड़कों पर भीड़ कम मिलती थी, ट्रैफिक जाम नहीं मिलता था, घर जल्दी पंहुचा जा सकता था। प्रदूषण भी कुछ कम हुआ होगा। लेकिन शायद सबसे खास रहा कि दिल्लीवासी एकजुट हुए। शहरियों ने भी पेरशानियों के बावजूद इसका पालन किया। तो क्या ऑड ईवन के बाद लोगों की सोच बदली है?