'हमें और देश को थी जीत की उम्मीद', NDTV से बोलीं भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान
प्रकाशित: अगस्त 07, 2021 01:26 PM IST | अवधि: 18:59
Share
भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में जो कर दिखाया है उसकी कहानियां बरसों तक दोहराई जाएंगी. महिला हॉकी टीम पदक से एकदम करीब पहुंच कर भले ही हार गई हो, लेकिन उन्होंने देश का दिल जीता. महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा कि हमें अपने आप से पदक जीतने की उम्मीद थी, देश को उम्मीद थी. इसलिए दुख हुआ. हॉकी टीम की खिलाड़ी रानी रामपाल, निशा वारसी और गुरजीत कौर से एनडीटीवी की बातचीत...