नेशनल रिपोर्टर : क्या बयानों से बदलेंगे यूपी के हालात?
प्रकाशित: जून 04, 2014 10:00 PM IST | अवधि: 19:23
Share
उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की नसीहत और प्रोफेसर रामगोपाल यादव की दलील हैरान कर गई। वहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सफाई दी है कि रेप की घटनाएं पूरे देश में हो रही हैं, लेकिन निशाना सिर्फ उत्तर प्रदेश को बनाया जा रहा है।