NDTV Khabar

कैसे खत्म होगी पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह?

 Share

नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच शनिवार को प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मुलाकात की. मुख्यमंत्री के आलोचक रहे बाजवा ने अमरिंदर सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की. यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब सिद्धू ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ और मुख्यमंत्री के वफादारों सहित कई अन्य विधायकों के साथ बैठकें कीं. राज्यसभा सांसद बाजवा के अलावा पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा के पी सिंह और खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की. बता रहे हैं उमाशंकर सिंह..



संबंधित

Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com