NDTV Khabar

कागज बोल रहे हैं कि राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने एक बड़ा घोटाला किया : संजय सिंह

 Share

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने NDTV से बातचीत में राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कागज चिल्ला-चिल्ला कर यह बोल रहे हैं कि राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने एक बड़ा घोटाला किया है. पांच मिनिट में दो करोड़ की जमीन साढ़े 18 करोड़ में खरीदी गई है. तीन करोड़ तीस लाख प्रति मिनिट जमीन कैसे महंगी हो गई. साढ़े पांच लाख प्रति सेकेंड जमीन कैसे महंगी हो गई? टोक्यो में, पेरिस में, लंदन में, न्यूयार्क में, दुनिया के किसी हिस्से में बताईए जहां जमीन इतनी जल्दी इतनी महंगी होती हो.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com