NDTV Khabar

उमा भारती से मिलकर फूट फूट कर रोईं प्रज्ञा ठाकुर

 Share

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर केंद्रीय मंत्री उमा भारती से मिलकर रो पड़ीं. भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने प्रज्ञा ठाकुर से भोपाल में ही मुलाकात की थी. मुलाकात के दौरान प्रज्ञा ठाकुर भावुक हो गईं और रो पड़ीं. प्रज्ञा को रोते देखे उमा भारती ने उनके आंसू पोछे. इसके बाद प्रज्ञा ठाकुर की गाड़ी में सवार उनके साथी लोगों से उन्हें पानी देने के लिए कहा गया. उमा भारती ने कार में बैठी प्रज्ञा ठाकुर के आगे झुककर प्रणाम किया.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com