NDTV Khabar

प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री पर बिहार के मंत्री के विवादित बोल

 Share

सक्रिय राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री पर बिहार के मंत्री विनोद नारायण झा ने विवादित बयान दिया है. पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि प्रियंका के पास सिर्फ़ खूबसूरती है, उनके पास कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है. विनोद नारायण झा ने ये भी कहा कि सिर्फ़ सुंदर चेहरा होने से वोट नहीं मिलता. कांग्रेस ने हाल ही में प्रियंका को महासचिव बनाने के साथ-साथ पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाया है. मंत्री के इस बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com