NDTV Khabar

ठंडी हवा जैसी है मुंबई से आई सामाजिक सद्भावना की ये खबर

 Share

दादरी की घटना के बाद से देश में सामाजिक तानाबाना खतरे में आ गया है। लेकिन मुंबई के धारावी में एक हिंदू ने अपनी जगह नमाज के लिए देकर सामाजिक सद्भावना की मिसाल पेश की है। नफरत की ख़़बरों के बीच मुंबई की धारावी मिसाल कायम कर रही है। यहां मस्ज़िद में निर्माण चल रहा है, जिसके चलते नमाज़ियों को परेशानी हो रही थी। समस्या का हल निकाला चमड़े का कारोबार करने वाले दीपक काले ने। काले ने अपनी ढाई हज़ार फुट ज़मीन मस्जिद को दे दी, ताकि नमाजी को सहूलियत हो।



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com