प्रकाशित: फ़रवरी 25, 2015 11:00 PM IST | अवधि: 7:44
Share
रेलमंत्री सुरेश प्रभु आज अपना पहला रेल बजट पेश करेंगे..इस बात की उम्मीद की जा रही है कि रेल किराये में बढोतरी नहीं होगी. सूत्रों के मुताबिक प्रभु किराया बढ़ाना चाहते थे, लेकिन रेलवे के कई बड़े अधिकारियों ने उन्हें किराया नहीं बढ़ाने के लिए राजी कर लिया। वहीं लोगों की नज़र सेवाओं में सुधार, सुरक्षा और साफ़ सफ़ाई के लिए होने वाली पहल पर होगी। रेल बजट में नई सरकार के मेक इन इंडिया पहल से जुड़े प्रस्ताव शामिल किए जाने की भी संभावना है। सेरश प्रभु से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। प्रभु को कड़ी मेहनत करने वाले 'टेक्नोक्रेट मिनिस्टर' के तौर पर जाना जाता है, वो पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट रहे हैं।