NDTV Khabar

जब प्रियंका गांधी बोलीं- दिल्ली में जन्मी हूं, हमने...

 Share

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सीनियर नेता शीला दीक्षित और बॉक्सर विजेंदर सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया. प्रियंका ने लोगों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि उनका जन्म दिल्ली में हुआ है और दावा किया कि वह यहां के लोगों की आकांक्षाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेहतर जानती हैं जो यहां केवल पांच वर्षों से हैं. शीला दीक्षित के समर्थन में राष्ट्रीय राजधानी में पहला रोड शो करते हुए प्रियंका गांधी ने मोदी को चुनौती दी कि वह जीएसटी, नोटबंदी और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ें.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com