NDTV Khabar

देशभर से कांग्रेस के 120 पदाधिकारियों के इस्तीफे

 Share

तकरीबन सवा सौ कांग्रेस पदाधिकारियों ने राहुल गांधी को अपने इस्तीफे भेजे हैं. ये इस्तीफ़े पूरे देश से राहुल गांधी को भेजे गए हैं. लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि सभी पदाधिकारियों को इस हार का ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए. माना जा रहा है कि उनकी इसी बात पर देश भर से पदाधिकारियों ने इस्तीफ़े भेजे हैं. इस बीच राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में पार्टी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है हांलाकि इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष के नाम जो चिट्ठी जारी की गई है उसमें राहुल गांधी का नाम नहीं है. सिर्फ़ ये लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने मोहन मरकाम को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com