NDTV Khabar

साइरस मिस्त्री फिर नियुक्त हुए टाटा समूह के कार्यकारी अध्यक्ष

 Share

NCLAT(The National Company Law Appellate Tribunal) ने टाटा समूह के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नटराजन चंद्रशेखरन की नियुक्ति को अवैध करार दिया है. बुधवार को NCLAT ने साइरस मिस्त्री को टाटा समूह के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में फिर से बहाल करने का आदेश दिया है. गौरतलब है कि वर्ष 2016 में साइरस मिस्त्री को हटा कर नटराजन चंद्रशेखरन को टाटा समूह का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था. टाटा संस ने चेयरमैन साइरस मिस्त्री पर गोपनीयता नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उनसे सभी वर्गीकृत दस्तावेज लौटाने को कहा था. जिसके बाद साइरस मिस्त्री को अपने पद से त्यागपत्र देना पड़ा था.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com