NDTV Khabar

ठंड की चपेट में पूरा उत्तर भारत, 17 ट्रेनें रद्द, 100 ट्रेनें देरी से

 Share

ठंड ने पूरे उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले रखा है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बीते दो दिनों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। कोहरा कम है, लेकिन ठंड काफी महसूस हो रही है। मौसम का असर यातायात पर भी बना हुआ है। दिल्ली आने जाने वाली 17 ट्रेनों को रद्द किया गया है जबकि क़रीब 100 ट्रेनें देरी से चल रही है। वहीं 47 ट्रेनों के समय में फेरबदल किया गया है। आज सुबह दिल्ली का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और विज़िबलिटी 400 मीटर की है।



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com