NDTV Khabar

गणपति विसर्जन के बाद दादर 'बीच' पर फैली गंदगी के खिलाफ शुरू हुआ सफाई अभियान

 Share

मुंबई में गणपति विसर्जन के बाद दादर 'बीच' पर जगह-जगह लगे गंदगी के अंबार के खिलाफ सफाई अभियान शुरू हो गया है. इस अभियान को आम लोगों ने शुरू किया है, लेकिन अब इसमें बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हो गए हैं. गुरूवार को गणपति विसर्जन के दौरान समुद्र में विसर्जित की गई हजारों मूर्तियों में से कुछ मूर्तियों और दूसरी पूजा सामग्री किनारे पर वापस लौट आई थी, जिसके चलते बीच पर गंदगी फैल गई थी. बीच पर फैली इसी गंदगी के खिलाफ आम लोगों ने सफाई अभियान शुरू किया, जिसमें बाद में कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हो गए.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com