NDTV Khabar

श्रद्धा कपूर ने रियूमर्ड बॉयफ्रेंड रोहित श्रेष्ठ की बर्थडे पार्टी में हिस्सा लिया

 Share

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Bollywood actress Shraddha Kapoor) और फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ (Photographer Rohan Shrestha) के अफेयर की अफवाह के बीच शनिवार को दोनों एक बर्थ डे पार्टी में नजर आए. शनिवार को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ (Rohan Shrestha) का जन्मदिन था, जिसमें श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को पार्टी वाले रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया. यह दोनों अपने रिलेशनशिप को काफी समय से छुपाते हुए आ रहे हैं. रोहन श्रेष्ठ की जन्मदिन पार्टी में श्रद्धा कपूर के अलावा दो और लोग भी दिखे. जिसमें बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Bollywood actor Ranveer Singh) और अभिनेत्री, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर दिव्या खोसला (Director divya khosla) भी हैं. (Video Credit: ANI)



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com