NDTV Khabar

5 की बात: क्या कर्नाटक के उपचुनाव येदियुरप्पा सरकार की किस्मत तय करेंगे?

 Share

कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हुए, राज्य में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा नीत भाजपा सरकार की किस्मत तय करेगा. भाजपा को राज्य की सत्ता में बने रहने के लिए 225 सदस्यीय विधानसभा (स्पीकर सहित) में 15 सीटों में कम से कम छह सीटें जीतने की जरूरत है. अगर भाजपा छह सीटें नहीं जीतती है तो वह अल्पमत में आ जाएगी. हालांकि, अब भी मास्की और आर आर नगर सीटें रिक्त रहेंगी. अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा. कुल 37.78 लाख मतदाता मतदान के लिये योग्य हैं.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com