NDTV Khabar

केरल और पश्चिम बंगाल में इतनी राजनीतिक हिंसा क्यों?

 Share

केरल में होने वाले ख़ूनी राजनीतिक संघर्ष की खबर उत्तर भारत तक कम ही पहुंच पाती है। जिस तरह से केरल की राजनीतिक हिंसा के प्रति हम सामान्य होते जा रहे हैं, वह चिन्ताजनक है। राजनीतिक हिंसा में मारे गए लोगों की छानबीन करेंगे तो बीजेपी-आरएसएस के लोग भी मारे जाते हैं, कांग्रेस के नेता भी मारे गए हैं, वाम दलों के नेता भी मारे गए हैं। कोई वाम दलों की लाइन पर चलना छोड़ देता है, वो भी हिंसा का शिकार हुआ है मगर मुख्य लड़ाई बीजेपी और सीपीएम के कार्यकर्ताओं के बीच दिखती है।



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com