जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों के साथ अरविंद केजरीवाल
प्रकाशित: फ़रवरी 04, 2014 06:06 PM IST | अवधि: 3:13
Share
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी आज जंतर मंतर पर जाकर प्रदर्शन कर रहे पूर्वोत्तर के छात्रों से मुलाकात की। अरुणाचल प्रदेश के छात्र नीडो तानिया की मौत के विरोध में ये छात्र यहां धरने पर बैठे थे।