NDTV Khabar

रायबरेली की जनता का धन्यवाद- सोनिया गांधी

 Share

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद रविवार को यहां जनता का आभार व्यक्त किया. सोनिया ने रायबरेली की जनता के नाम एक पत्र लिखकर उनके भरोसे और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है. उन्होंने क्षेत्रवासियों को संबोधित पत्र में लिखा, 'लोकसभा चुनाव में हर बार की तरह मुझमें अपना विश्वास व्यक्त किया. कांग्रेस के एक- एक कार्यकर्ता के अलावा सपा, बसपा, स्वाभिमान दल के साथियों ने जिस तरह मेरी जीत के लिए परिश्रम किया, उसके लिए मैं आभारी हूं.'



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com