NDTV Khabar

अमेठी में पूर्व प्रधान की हत्या, स्मृति ईरानी ने अर्थी को दिया कंधा

 Share

अमेठी में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता और बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. सुरेंद्र सिंह अमेठी की नवनिर्वाचित सांसद स्मृति ईरानी के करीबी माने जाने जाते थे. सुरेंद्र सिंह की हत्या के बाद अपर पुलिस अधीक्षक दया राम ने बताया कि स्थानीय भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह को शनिवार रात करीब 11.30 बजे अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गयी.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com