NDTV Khabar

HAL के पूर्व कर्मचारियों से मिले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

 Share

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बेंगलुरु में हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी HAL के पास पहुंचे. यहां वो HAL के पूर्व कर्मचारियों से मिले. राहुल ने इनसे मिलकर कहा कि देश के लिए आप लोगों ने जो काम किया है वो सराहनीय है. HAL सिर्फ एक कंपनी नहीं है भारत की सामरिक संपदा है। HAL ने देश के लिए बहुत काम किया है. राहुल ने कहा मैं यहां आपको और आपकी समस्या को सुनने आया हूं. यहां मौजूद पूर्व कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं राहुल गांधी को बताया. राहुल गांधी लगातार रफ़ाल डील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते रहे हैं.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com