NDTV Khabar

निर्भया की मां ने राजनीति में जाने की अटकलों को किया खारिज

 Share

शुक्रवार को दिन में निर्भया की मां आशा देवी के कांग्रेस में जाने और नई दिल्ली सीट से केजरीवाल के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने की ख़बरें काफ़ी तेजी से उड़ीं. लेकिन आशा देवी ने इन खबरों को निराधार बताते हुए कहा कि उनका राजनीति में जाने का कोई इरादा नहीं है. दरअसल, कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद के एक ट्वीट से निर्भया की मां आशा देवी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लग रही थीं. कीर्ति आजाद ने एक ट्वीट, जिसमें आशा देवी के अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली से चुनाव लड़ने की बात कही गई थी, को टैग करते हुए लिखा, 'ऐ मां तुझे सलाम...आशा देवी जी आपका स्वागत है.' आजाद के इस ट्वीट के बाद निर्भया की मां आशा देवी के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई थी.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com