सांसदों के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सोनिया, राहुल ने की अगुवाई
प्रकाशित: अगस्त 04, 2015 10:58 AM IST | अवधि: 5:22
Share
कांग्रेस के 25 सांसदों को निलंबित किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी के सांसदों ने आज महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने धरना दिया। इस प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने की। कांग्रेस के सभी सांसद हाथों में काली पट्टी बांधे हुए थे।