अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ 'जय जवान'
प्रकाशित: दिसम्बर 25, 2018 01:50 PM IST | अवधि: 40:15
Share
एनर्जी के पावरहाउस मानें जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने एनडीटीवी के शो 'जय जवान' में शिरकत की. उन्होंने इस दौरान भारतीय नौ सेना के साहस और हौसले को सलाम किया है. रणवीर सिंह इस शो पर निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ आए. उन्होंने एनडीटीवी के साथ मिलकर नौसेना के वेस्टर्न कमांड के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया. रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने भारतीय नौसेना के युद्धपोत पर रहने का आनंद भी लिया.