NDTV Khabar

शेयर बाजार में हाहाकार : सेंसेक्स 792 अंक गिरकर बंद, 35,000 के नीचे पहुंचा सेंसेक्स

 Share

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को भी भारी गिरावट दर्ज की गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 792.17 अंकों की गिरावट के साथ 34,376.99 पर और निफ्टी 282.80 अंकों की गिरावट के साथ 10,316.45 पर बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 71.17 अंकों की गिरावट के साथ 35,097.99 पर खुला और 792.17 अंकों या 2.25 फीसदी गिरावट के साथ 34,376.99 पर बंद हुआ.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com