NDTV Khabar

बड़ी खबर : शनि मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर तकरार

 Share

महाराष्ट्र के अहमदनगर के मशहूर शनि मंदिर में तेल चढ़ाने को लेकर मंगलवार को महिलाओं के दो गुट आमने-सामने आ गए। करीब 400 महिलाएं मंदिर की ओर मार्च कर रही थीं, वे मंदिर में जाना चाहती थीं, लेकिन उन्हें दूसरी ओर से भी महिलाओं के विरोध का ही सामना करना पड़ा। महिलाओं के दोनों गुटों में टकराव के आसार को देखते हुए महिला पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। काफी देर तक गतिरोध और विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में ले लिया। (वीडियो सौजन्य : डीडी नेशनल)



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com