NDTV Khabar

व्यापम घोटाला : मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा, पत्रकार की मौत की SIT जांच होगी

 Share

व्यापम घोटाले की कवरेज के दौरान टीवी पत्रकार अक्षय सिंह की मौत पर दुख जताते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं बहुत दुखी हूं। एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में पत्रकार अक्षय सिंह की आकस्मिक बीमारी से निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापम घोटाले की जांच हाईकोर्ट के निर्देश पर हो रही है। जांच में जैसे-जैसे तथ्य आए कार्रवाई होती गई।



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com