मुंबई : तेज रफ्तार मर्सिडीज ने सड़क किनारे सो रहे पांच लोगों को कुचला
प्रकाशित: जनवरी 22, 2016 08:16 AM IST | अवधि: 2:28
Share
मुंबई में रात में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। सभी को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में चार महिलाएं और एक बच्चा है। हादसे के बाद चालक अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। जिस कार से हादसा हुआ, वह मर्सिडीज की लक्जरी कार है।