प्रकाशित: दिसम्बर 26, 2014 09:39 AM IST | अवधि: 2:52
Share
राजस्थान में महिला साक्षरता अगर 50 फीसदी के करीब है तो इसके लिए महिलाएं जिम्मेदार नहीं हैं, लेकिन जो लोग इसके लिए जिम्मेदार ठहराए जाने चाहिए, वे अब महिलाओं को लोकतंत्र की पहली पायदान से भी वंचित कर रहे हैं। अगले महीने यानी 16 जनवरी को एक लाख से भी ज्यादा पंचायत पदों के लिए चुनाव होंगे, लेकिन इस बार कई महिलाएं चुनाव नहीं लड़ सकेंगी। चुनाव के लिए 8वीं पास होना जरूरी है।