NDTV Khabar

हिमस्खलन को कैमरे में कैद किया एक पर्वतारोही ने

 Share

शनिवार को नेपाल में आए भूकंप के वक़्त एवरेस्ट पर एक बड़ा हिम-स्खलन हुआ। उसके बाद से कई बार यहां हिम-स्खलन हो चुका है। ऐसे ही एक हिम-स्खलन की तस्वीर कैमरे में क़ैद हुई है। ये तस्वीर एवरेस्ट बेस कैंप की है। जहां शनिवार को हुए हादसे में 22 पर्वातारोहियों की मौत हो गई जबकि 60 से अधिक लोग घायल हुए। इनमें से कई विदेशी नागरिक हैं। तस्वीरों में हिमस्खलन के भयानक मंजर को देखा जा सकता है। ये तस्वीर अपने कैमरे में जर्मन पर्वतारोही जोस्ट कोबुश ने रिकॉर्ड की है।



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com