प्रकाशित: अगस्त 18, 2014 03:39 PM IST | अवधि: 0:39
Share
फैजाबाद के अमानीगंज में एक लड़की के अपहरण और हत्या के बाद तनाव को देखते हुए इलाके में बड़ी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मोबाइल फोन की दुकान चलाने वाले एक लड़के पर आरोप है कि उसने अपनी जान-पहचान की एक 17 साल की लड़की को अगवाकर फैजाबाद-लखनऊ हाइवे पर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि फेंकने के वक्त लड़की मरी नहीं थी और उसने पुलिस को लड़के नाम और घटना की जानकारी दे दी थी। पुलिस ने लड़के को फौरन गिरफ्तार कर लिया।