NDTV Khabar

बस में सादे कपड़ों में तैनात महिला पुलिस कांस्टेबल ने की मनचले की पिटाई

 Share

ये तस्वीरें बस में छेड़छाड़ कर रहे एक मनचले की पिटाई की हैं। जो महिला इसकी पिटाई कर रही है, वो दिल्ली पुलिस की कॉन्सटेबल हैं। दरअसल, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी की घटनाएं रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन शिष्टाचार शुरू किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के आसपास सोमवार को बड़े पैमाने पर दिल्ली पुलिस की महिला सिपाहियों को सादा कपड़ों में तैनात किया गया। इस दौरान 160 मनचलों पर कार्रवाई की गई।



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com