एमसीडी कर्मचारियों के जनवरी तक के वेतन का इंतजाम हमने किया : केजरीवाल
प्रकाशित: फ़रवरी 03, 2016 05:32 PM IST | अवधि: 5:30
Share
दिल्ली के ईस्ट और नॉर्थ नगर निगमों के कर्मचारियों की जनवरी तक की तनख्वाह का इंतज़ाम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कर दिया है। बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने ऐलान किया कि ईस्ट और नॉर्थ नगर निगम को 693 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एमसीडी का दिल्ली सरकार पर एक भी पैसा बकाया नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि एमसीडी में बड़ा घोटाला हुआ है, इसलिए वो अपने खातों की जांच कराने को तैयार नहीं होते हैं।