NDTV Khabar

वडोदरा की बच्ची के लिए सांता बना सात समंदर पार का दंपती

 Share

कुछ महीने पहले भारत आए एक ऑस्ट्रेलियाई जोड़े की ट्रेन कुछ मिनटों के लिए गुजरात के वडोदरा स्टेशन के बाहर रुकी और उनके कैमरे से एक फोटो ली गई। इस फोटो में फ्लाईओवर के नीचे एक छोटी बच्ची थी, जिसके बदन पर कपड़े नहीं थे। ऑस्ट्रेलियन जोड़ा अपने देश भी पहुंचा। इस डिक और पीप के जोड़े के मन में इस बच्ची की मदद करने की तड़प उठी। उन्होंने अपने दूसरे दोस्त क्रिस और जेस को कहा कि वह उस लड़की की तलाश करें।



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com