रांची में 55 करोड़ रुपये के बिजली के बिल ने उड़ाए एक परिवार के होश | पढ़ें
प्रकाशित: मई 31, 2015 01:20 PM IST | अवधि: 1:28
Share
झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाले कृष्ण प्रसाद कुछ दिन पहले जब एक शादी से घर लौटे तो बिजली का एक बिल घर में उनका इंतजार कर रहा था। उन्होंने जैसे ही बिल उठाया और देखा तो उनके होश उड़ गए। यह कोई मामूली बिल नहीं था, बल्कि उनके घर का मासिक बिजली बिल था और वह भी 55 करोड़ रुपये का। [विस्तृत समाचार पढ़ें]