हिमाचल, उत्तराखंड में ताजा बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में लौटी ठंड
प्रकाशित: फ़रवरी 07, 2016 05:21 PM IST | अवधि: 1:05
Share
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में रविवार सुबह से बादल छाए रहे और कई जगह बारिश भी हुई। ऐसा उत्तर भारत के हिमालयी इलाकों में ताजा बर्फबारी के कारण हुआ है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पहाड़ियों में मौसम में हुए बदलाव के बाद बर्फबारी हुई है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में बर्फबारी से पहाड़ों पर सफेद चादर सी बिछ गई है।