NDTV Khabar

मध्य प्रदेश में बाढ़ से अब तक 22 की मौत

 Share

मध्य प्रदेश में बाढ़ से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 9 लोग लापता है। 60,000 लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। विदिशा में 9 जून से हो रही बारिश के कारण बेतवा नदी ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही है। यहां का ऐतिहासिक गणेश मंदिर भी डूब गया है। इंदौर में भी 48 घंटों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। उज्जैन में क्षिप्रा नदी उफ़ान पर है।



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com